रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ, 22 नवंबर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊँ में बूथ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि पंकज पाठक को चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामस्वामी एवं चीफ फार्मासिस्ट होशियार मियां ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इसके उपरांत पंकज पाठक ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर बूथ दिवस का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने और अभियान को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामस्वामी, चीफ फार्मासिस्ट होशियार मियां, एसटीएस बृजेश राठौर, लैब टेक्नीशियन संजीव पटेल, रमाकांत, भूदेव, नरेंद्र एवं मनजीत सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे
CMD News Newspaper & Live News Web Channel