Breaking News
Home / BREAKING NEWS / स्टेट रिव्यू मिशन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊँ के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर धर्मपुर, गौतरा, नबीगंज, लभारी एवं नौगवां नसीरनगर का निरीक्षण किया गया ।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्टेट रिव्यू मिशन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊँ के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर धर्मपुर, गौतरा, नबीगंज, लभारी एवं नौगवां नसीरनगर का निरीक्षण किया गया ।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 17 /11/2026  टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर दी जाने वाली सुविधाओ की ऑनलाइन चेक लिस्ट भरी गई निरीक्षण के दौरान ओपीडी,14 प्रकार की जांचो, एवं 19 प्रकार के इंस्ट्रूमेंट देखे गए एवं मरीजों से फीडबैक लिया गया। मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं जैसे बिजली पानी एवं इंस्ट्रूमेंट एवं अन्य सुविधाओं के बारे में बारीकी से निरीक्षण किया गया । एस आर एम टीम में मुरादाबाद मंडल की 2 सदस्यीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया ।

टीम में डॉक्टर सचिन मलिक एवं कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे । स्टेट रिव्यू टीम द्वारा चारों दिन की फीडबैक संकलित कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उसके बाद शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। टीम के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राजकुमार गंगवार बृजेश राठौर एस टी एस, आनंद यादव काउंसलर, रवि सक्सेना एम पी डब्लू उपस्थित रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

प्राथमिक विद्यालयों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में भी घोषित हो अवकाश: राजेश सक्सेना

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा  बदायूं, 17 नवंबर। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले …

Leave a Reply

WhatsApp