बदायूं। विकासखंड म्याऊ की ग्राम पंचायत नवीगंज में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत प्रभु श्रीराम के ऋषि विश्वामित्र के साथ वन गमन एवं मिथिला नगरी भ्रमण की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को मंच पर उतारकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
लीला के दौरान प्रभु श्रीराम एवं लक्ष्मण जी के विभिन्न प्रसंगों का आकर्षक मंचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह सहित कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम एवं माता सीता के विवाह का भव्य मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला भी प्रस्तुत होगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की।
बदायूं से हरि शरण शर्मा, ब्यूरो चीफ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel