Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बदायूं: स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बदायूं: स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदायूं, 15 नवंबर 2026। स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं, अलापुर, गूरा बरैला एवं हजरतपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं पहुंचने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने टीम के सदस्यों का बुके भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद टीम ने ऑनलाइन चेकलिस्ट भरते हुए स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

टीम ने प्रयोगशाला, प्रसव कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी एवं मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, बिजली-पानी की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, मरीजों की जांच और दवा वितरण की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलापुर, गूरा बरैला एवं हजरतपुर में फार्मासिस्ट और स्वीपर के पद रिक्त होने के कारण मरीजों को होने वाली परेशानियों को टीम ने संज्ञान में लिया और अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में दर्ज किया।

वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं के प्रसव कक्ष में साफ-सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्था की टीम ने सराहना की। निरीक्षण के दौरान टीम ने अधिकांश व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

एसआरएम टीम में मुरादाबाद मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। टीम में डॉ. सचिन मलिक एवं कुलदीप शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों का स्टाफ भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहा।

बदायूं से हरि शरण शर्मा, ब्यूरो चीफ।

About cmdnews

Check Also

कैसरगंज (बहराइच)। एग्जामनाथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार गौतम, कैसरगंज। कैसरगंज (बहराइच)। ब्लॉक सभागार कैसरगंज में रविवार को प्रतिभा संरक्षण …

Leave a Reply

WhatsApp