कैसरगंज, बहराइच। दीपावली के पर्व को लेकर नगर पंचायत कैसरगंज के गल्ला मंडी ग्राउंड में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। पटाखों और फुलझड़ियों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दीपावली को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
गल्ला मंडी ग्राउंड में लगी पटाखों की दुकानों पर सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार पटाखे, फुलझड़ियां और अन्य आतिशबाजी के सामान खरीदे। पूरे बाजार में त्योहार की रौनक और चहल-पहल बनी रही।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर मौजूद रही। टीम ने आतिशबाजी की दुकानों और आसपास के क्षेत्र पर निगरानी रखी, ताकि दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सके।
रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार गौतम
पत्रकार, कैसरगंज, बहराइच
CMD NEWS | कैरियर मार्ग दर्शक
CMD News Newspaper & Live News Web Channel