बहराइच। जनपद बहराइच में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ का जन्मदिन समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं और एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजन सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, जिला अध्यक्ष युवा ऋषभ सिंह, पयागपुर विधानसभा प्रभारी अनुराग भदौरिया, राहुल सिंह, नित्यानंद पासवान, सुनील त्रिपाठी, रवि प्रताप सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, शुभम सिंह, आशीष सिंह, आकाश सिंह तोमर, प्रिंस सिंह, प्रियंका पाल, सुमित पांडेय एवं विजय वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया और राजा भैया के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
गौरतलब है कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक चर्चित नाम हैं। उनके समर्थकों ने जन्मदिन के अवसर पर उत्साहपूर्वक अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel