Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बदायूं में सामूहिक विवाह समारोह: 295 जोड़े बने हमसफर, 14 का हुआ निकाह
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बदायूं में सामूहिक विवाह समारोह: 295 जोड़े बने हमसफर, 14 का हुआ निकाह

बदायूं, 27 अक्टूबर 2026।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को बदायूं के पूनम लॉन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 295 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 281 हिंदू जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ, जबकि 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पर हरिबोल महाराज की कृपा बनी रहे। उन्होंने बेटियों से ससुराल में सभी का सम्मान करने और बेटों से अपनी जीवनसंगिनी के साथ उसके मायके पक्ष को भी बराबर सम्मान देने की अपील की।

 

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अनेक जोड़े अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने सभी नवदंपतियों के जीवन में प्रेम, विश्वास, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

योजना के तहत प्रति जोड़े के लिए एक लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान बताया गया, जिसमें विवाह संबंधी व्यय और उपहार सामग्री शामिल है। इसमें 64 हजार रुपये वधू के खाते में जमा किए जाते हैं। समारोह के अंत में प्रतीकात्मक रूप से कुछ जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र और उपहार सामग्री वितरित की गई। अतिथियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनके सुखमय गृहस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पीडी डीआरडीए सतेंद्र सिंह, डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख कादरचौक वीरेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अंबियापुर रेखा रानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग के महाराज सिंह ने किया।

हरि शरण शर्मा | ब्यूरो चीफ, बदायूं | CMD NEWS

About cmdnews

Check Also

बहराइच के नानपारा हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, 20-20 हजार रुपये का जुर्माना

बहराइच, 27 अक्टूबर 2026। बहराइच के जिला एवं सत्र न्यायालय ने नानपारा में हुए हत्या …

Leave a Reply

WhatsApp