रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 20.02.2026 शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डों में 02-02 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का अयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों का विवरण निम्न प्रकार है विकास खण्ड अम्बियापुर के अगौल एवं करनपुर, विकास खण्ड आसफपुर के धनियावली एवं हरदासपुर, विकास खण्ड बिसौली के पलिया एवं कलूपुरा, विकास खण्ड दातागंज के भगौतीपुर एवं केशोपुर कलान, विकास खण्ड दहगवों के भवानीपुर खल्ली एवं देहल, विकास खण्ड इस्लामनगर में नौना एवं दजरामपुर, विकास खण्ड जगत में दियौरी नरोत्तमपुर एवं नरेली महोरा, विकास खण्ड म्याऊ के दुबरी हसौर एवं बिलहरी, विकास खण्ड कादरचौक के नूरपुर एवं सदाठेर, विकास खण्ड सहसवान में तिगरा एवं नगला कोतल, विकास खण्ड सालारपुर के कुन्डरा चकोद एवं मई रजऊ, विकास खण्ड समरेर के दियोनी एवं फिरोजपुर बझा, विकास खण्ड उझानी के मानकपुर एवं कुर्ररू, विकास खण्ड उसावों के मसूदपुर एवं अटेना पुख्ता एवं विकास खण्ड वजीरगंज के कोटरा रसूला एवं रूपपुरा में ग्राम चौपालों का आयोजन हुआ।
ग्राम चौपालों में विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों व ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, आवास योजना ग्रामीण, पशुपालन विभाग की योजनाएं, विभिन्न प्रकार की पेंशनों, राशन कार्ड, डा० अम्बेडकर विशेष रोजगार योजना, चिकित्सा विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। जनपद में ग्राम चौपालों में 43 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया एवं अवशेष शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र कराने के निर्देश दिये गये।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel