Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशको ने बैठक कर बनाई रणनीति –
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशको ने बैठक कर बनाई रणनीति –

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूं 30/01/2026 आज मालवीय आवास गृह पर अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों ने एक बैठक कर आगे की रणनीति बनाई ।    जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि शासन प्रशासन को अब हम लोगों की बात सुन लेनी चाहिए । क्योंकि हम लोगों ने वर्ष 1984 से लेकर 2001 तक मात्र ₹200 महीने में कार्य किया है । अब उच्च न्यायालय ने आदेश दे दिया है कि अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों के लिए किसी भी विभाग मे लगाया जाए । सरकार की उदासीनता के चलते हम लोग भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं । अगर शीघ्र ही हम लोगों की मांग नहीं मानी गई । तो हम लोगों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ेगा ।

इस अवसर पर सुरेश पाल ,ओम प्रकाश, चरण सिंह, धर्म सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, विशेष कुमार सक्सेना, श्रीराम मिश्रा ,जगपाल सिंह, महावीर , नेक राम ,चंद्र पाल ,हरपाल , राजवीर , रामनिवास , बृजकिशोर ,संगीता सक्सेना, वीरेश यादव ,सत्य , शकील अहमद , मुकेश पाल सिंह , बबली शर्मा ,राकेश यादव , ओम प्रकाश , वीरपाल आदि अनुदेशक मौजूद रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply