Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय ढपालीपुरीवा में सीडीओ ने किया कन्यापूजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय ढपालीपुरीवा में सीडीओ ने किया कन्यापूजन

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 30 सितम्बर। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग व शिक्षा विभाग के समन्वय से पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, ढपाली पुरवा, बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कन्या पूजन कर कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया, समाज में बालिकाओं के जन्म के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव व बेटियों का सामाजिक उत्थान में भूमिका का सन्देश दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास एवं पुष्टाहार, सीडीपीओ, नगर बहराइच, विद्याालय के प्रधानाध्यापक एवं सहअध्यापक, मिशन शक्ति हब के कार्यकर्ता दिलीप कुमार सिंह, नीलम शुक्ला तथा चाइल्ड हेल्प लाइन से शालिनी यादव आदि उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को गेंद घर मैदान में आयोजित वृहद सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला एंव बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं मुख्यंमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना, मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19), स्पान्सर योजना, निराश्रित महिला पेशन योजना (विधवा पेंशन), वन स्टाप सेन्टर, तथा चाइल्ड लाइन सम्बन्धी फोल्डर का अनावरण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, महिला थानाध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा आम जनमानस को सरकार द्वारा संचालित सभी महिला हेल्प लाइन नंम्बर 1076, 112, 181, 1098, 1090 की जानकारी दी गयी।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp