Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / विकास खण्ड म्याऊ में काबेरी गौतम को बनाया गयाएक दिन के लिए खण्ड विकास अधिकारी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

विकास खण्ड म्याऊ में काबेरी गौतम को बनाया गयाएक दिन के लिए खण्ड विकास अधिकारी

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

बदायूँ 25/9/2025 महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सुनेसर की कक्षा दसवीं की छात्रा काबेरी गौतम को एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पहल ने छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास की नई ऊर्जा भर दी।
काबेरी गौतम ने बताया कि बीडीओ बनने से पहले म्याऊखंड विकास अधिकारी डॉ. मनीष सिंह वर्मा ने उन्हें उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने समझाया कि बीडीओ का मुख्य कार्य शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर लागू कराना और जनता की शिकायतों का निस्तारण कराना होता है।
एक दिन की बीडीओ बनी काबेरी गौतम को कार्यभार संभालते ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता देवी मिश्रा ने विद्यालय में कई महीनों से खराब पड़े हैंडपंप की शिकायती पत्र दिया। काबेरी ने तुरंत संबंधित सचिव को निर्देशित किया कि हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।
इसके अलावा काबेरी ने ब्लॉक के कर्मचारियों से संवाद कर उनके कार्यों को भी समझा। उन्होंने कहा, मुझे एक दिन का खंड विकास अधिकारी बनने पर बहुत गर्व हो रहा है। इस अवसर ने मुझे जीवन में और आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया है।
इस मौके पर बीडीओ डॉ. मनीष सिंह वर्मा ने काबेरी को आशीर्वाद देते हुए कहा, यदि आप लगन और मेहनत से पढ़ाई करेंगी, तो आपको भी भविष्य में कोई अधिकारी बनने से कोई नहीं रोक सकता।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply