Breaking News
Home / BREAKING NEWS / एसपी और सीईओ हर्रैया के साथ थाना छावनी का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

एसपी और सीईओ हर्रैया के साथ थाना छावनी का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया 

रिपोर्ट अवनीश कुमार मिश्रा

बस्ती जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा दिनांक-11.04.2025 को क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के साथ थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह की उपस्थिति में थाना छावनी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, स्टोर रूम, हवालात (बंदी गृह कक्ष), सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, वाहन, व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कर अपराध/ अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समीक्षा किया गया एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति/ सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही साथ ग्राम चौकीदारों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए शांति/ सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उनकी भूमिका/ महत्ता के बारे में भी बताया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष छावनी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp