Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अपरजिलाधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अपरजिलाधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

रिपोर्ट आशीष सिंह 

बहुचर्चित प्रकरण होलिका दहन पर पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय!

रामसनेही घाट, बाराबंकी। रामसनेही घाट तहसील सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।एडीएम ने संबंधित विभाग अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

शनिवार को एडीएम इंद्र सेन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बहुचर्चित प्रकरण होली जलाने को लेकर फिर से ग्राम पंचायत देवकली के राजा कटरा निवासी रामचंदर ने शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। राम चन्दर का कहना है कि हर बार प्रशासन द्वारा मेरी बात को टाल दिया जाता है, उनका आरोप है कि होली उनके आबादी में बनी झोपड़ी के पास न जलाकर किसी अन्यत्र स्थान पर जलाया जाए ताकि कोई अनहोनी घटना न घटित होनी पाए। रामचंदर के अनुसार वह उस जमीन पर लगभग 40 वर्षों से निरंतर रह रहा है। होलिका दहन का स्थान अलग चिन्हित किए जाने को लेकर समाधान दिवस में अधिकारियों से गुहार लगाई है। इस दौरान एडीएम ने जन समस्याओं के निस्तारण करने को अधिकारियों को पहली प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। मौके पर कुल 94

शिकायतें आयीं।जिनमें 38 शिकायतो का मौके पर निस्तारण हो पाया।लंबित शिकायतों को अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर एडिशनल एसपी अखिलेश नारायण सिंह,उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा,तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा,सीओ हर्षित चौहान,नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी,सुधाकर पांडेय,बीडीओ विनय मिश्रा,ईओ धीरज सिंह,सीडीपीओ निधि सिंह,कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह समेत संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp