रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज़ बस्ती।

जनता ने विपक्ष के भ्रम को सिरे से किया खारिज, भाजपा पर जताया भरोसा – नितेश शर्मा
बस्ती। दिल्ली विधानसभा तथा मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा के शानदार जीत से कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। दिल्ली का चुनावी किला फतह कर चुकी भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आ रहे हैं।
एपीएन डिग्री कालेज के प्रांगण में क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी तथा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी ने कहा कि
दिल्ली की सम्मानित जनता अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर किया। आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से त्रस्त दिल्ली की जनता ने भाजपा को अवसर दिया। भाजपा के राज में दिल्ली विकास का नया अध्याय लिखेगा।
भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं तथा दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ी जीत है। कहा कि मिल्कीपुर के परिणाम से यह स्पष्ट हो गया कि अब जनता समाजवादी पार्टी के द्वारा फैलाए जाने वाले भ्रम को समझ चुकी है। इस अवसर पर सत्य प्रकाश मिश्र, अभिषेक पटेल, पुरुषोत्तम गुप्ता, मनोज कुमार, विपिन कुमार, विकल सैनी, राममिलन गुप्ता, रिंकू राजभर, सतीश यादव, अंकित कन्नौजिया, विशाल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel