बहराइच: मण्डलायुक्त करेंगे जनपद का भ्रमण
cmdnews
16/01/2020
प्रमुख खबरें, बहराइच
241 Views

बहराइच- अर्हता तिथि 01 जनवरी 2020 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण-2020 के सम्बन्ध में आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा महेन्द्र कुमार का 22 जनवरी 2020 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनपद भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त श्री कुमार निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदेय स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा मा. सांसद, विधायकगण तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बहराइच ने दी है।