रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
जिले के बलहा विधायक सरोज सोनकर ने बुधवार क्षेत्र का दौरा किया और आमजन से मुलाकात कर समस्याओं को जाना और अधिकारियो को समाधान के निर्देश दिए इस दौरान डॉ राजित राम निषाद विधायक के साथ रहे।
बुधवार को अल्ला पुरवा ग्राम का दौरा विधायक सरोज सोनकर ने किया तो क्षेत्र की समस्याओं से लोगो के विधायक को बताया की जब्बार खां और छोट्टन खां ने कंधई लाल चौहान का घर जबरन कब्जा किये हुऐ है कंधई लाल चौहान को घर में घूस कर कई बार हमला किए हैं। बलहा विधायक सरोज सोनकर ने अधिकारी को आदेश दिया साथ ही साथ एक महिला का भी घर कब्जा किये जाने का मामला प्रकाश में आया। विधायक सरोज सोनकर जी ने हाइवे से अल्लापुरवा तक सड़क , नाली , आवास , के लिए भी आला अधिकारियों को चेताया। इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित जनता गोविंद सोनकर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, विनोद पाल पिछड़ा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, रामकुमार सोनकर, रोहित कश्यप,राम दुलारे निषाद, कमलेश निषाद , लल्लन सोनकर ,राम चंद्र सोनकर सोशल मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे। विधायक ने सभी को नमो ऐप के बारे में सबको जागरूक किया तथा सदस्यता ग्रहण करवाया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
