रिपोर्ट हरि शरण शर्मा।

डीएम ने अधिकारियों संग किया प्रभावित ग्रामों का दौरा
बदायूँ : 08 /07/2024 जिलाधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को उप जिलाधिकारी सहसवान व अन्य अधिकारियों के साथ सहसवान के ग्राम पंचायत सिठौलिया पुख्ता व उसके मजरे भमरौलिया, वीरसहाय नगला, खागी नगला का निरीक्षण किया। उक्त ग्रामों के किनारे बाढ़ का पानी आ जाने से उन्होंने ग्राम वासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश ग्राम प्रधान व अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनहानि व पशु हानि नहीं होनी चाहिए

जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामों के ग्राम वासियों से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा। उन्होंने अधिकारियों व ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि जिस स्थान पर ग्रामवासी पुनर्स्थापित अस्थाई रूप से हो रहे हैं वहां प्रकाश ,जल ,दवा आदि की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि ग्राम वासियों को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने उप जिलाधिकारी सहसवान से कहा कि वह प्रभावित क्षेत्र का समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय से कराना सुनिश्चित करें

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ वीरसहाय नगला मजरे में सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए बाढ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से कराए गए कार्यों में स्पर आदि का कार्य कराए गये है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए
उप जिलाधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सहसवान क्षेत्र में बाढ के दृष्टिगत बाढ़ चौकियां क्रियाशील है। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिठौलिया पुख्ता के मजरे भमरौलिया में 113 परिवार, वीरसहाय नगला में 107 परिवार व खागी नगला मजरे में 69 परिवार प्रभावित है
उन्होंने बताया कि सभी 289 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। विस्थापित ग्राम वासियों को विभिन्न अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग उमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे
CMD News Newspaper & Live News Web Channel