Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अयोध्या / मवई अयोध्या – लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आई पंजाब पुलिस फोर्स 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आई पंजाब पुलिस फोर्स 

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS 

मवई अयोध्या – लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आई पंजाब पुलिस फोर्स सीओ ने किया स्वागत

अयोध्या 15 मई – लोकसभा सामान्य निर्वाचन के चल रहे इस पर्व मे होने वाले पांचवे चरण का मतदान सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पंजाब राज्य से आई कमानडेंट तथा सहायक कमानडेंट फ़ोर्स का क्षेत्राधिकारी रुदौली के नेतृत्व मे पटरंगा पुलिस ने गुलाब के फूल से बने बुके दे कर भव्य स्वागत किया।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन के इस पर्व में चौथे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और अब पांचवें चरण का चुनाव संपन्न कराने के लिए रुदौली विधानसभा क्षेत्र में सीपीएफ पंजाब से आए कमांडेंट एवं सहायक कमांडेंट का सीओ सर्किल रुदौली के पटरंगा थाना क्षेत्र की हाईवे चौकी पर क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम के नेतृत्व में पंजाब पुलिस फोर्स का गुलाब से बने बुके देकर जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर पटरंगा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश,पटरंगा थाना की हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक राज कुमार व उपनिरीक्षक हतिकेश सहित पंजाब पुलिस फोर्स एवं पटरंगा पुलिस फोर्स मौजूद रही।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp