रिपोर्ट राज कुमार पांडेय
अजय बने बसपा के जिला उपाध्यक्ष
बस्ती। जनपद के ही नगर पंचायत भानपुर के निवासी अजय पांडेय को बहुजन समाज पार्टी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अजय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुझे बहुजन समाज पार्टी का जिला उपाध्यक्ष पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्र और पूर्व मंत्री कल्पनाथ व जिला अध्यक्ष जय हिंद गौतम के नेतृत्व मे बनाया गया। अजय पांडे ने बताया कि कि मुझे बहुत हर्ष है की एक नई जिम्मेदारी पार्टी की सौंपी गई जिसके लिए मैं राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का बहुत आभार व्यक्त करता हूं, तथा पार्टी के निर्देशों का विधि पूर्वक पालन करूंगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
