मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
अयोध्या – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुनिराज महोदय जनपद अयोध्या के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एवं अपराधियों तथा रोकथाम जुर्म जरायम के विरुद्ध श्रीमान् अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान् सतेन्द्र भूषण त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी रुदौली महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 11/2023 अन्तर्गत धारा- 354/354ख/323/328/308/307/376/511 भादवि0 का अभियुक्त 1.अमरेन्द्र रावत पुत्र सालिकराम रावत उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम सड़वा भेलू थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को दिनांक 24.01.2023 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel