Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / साइबर सेल द्वारा बस्ती ऑनलाइन धोखाधड़ी पीड़ित के खाते में ₹25990 वापस करवाया।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

साइबर सेल द्वारा बस्ती ऑनलाइन धोखाधड़ी पीड़ित के खाते में ₹25990 वापस करवाया।

साइबर सेल द्वारा बस्ती ऑनलाइन धोखाधड़ी पीड़ित के खाते में ₹25990 वापस करवाया।

अवनीश कुमार मिश्रा// सीएमडी न्यूज़

बस्ती।।  रविन्द्र कुमार निवासी ओझागंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के सम्मुख प्रस्तुत होकर कहा कि मेरे बैक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 25990 रुपाया निकाल लिया गया था ।जालसाजी का शिकार होने और जालसाजों के द्वारा उसके रुपये निकाल लिये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रार्थना-पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल बस्ती के प्रभारी उप निरीक्षक मजहर खान, का0 मोहन यादव, का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी, का0 घनश्याम यादव,का0 संदीप कुमार, का0 दीपक कुमार गुप्ता साइबर सेल बस्ती को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन के माध्यम से निकाली गयी धनराशि 25990 रुपया रविन्द्र कुमार के बैंक खाते में वापस कराया गया। रुपया वापस आने से रविन्द्र कुमार द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया तथा प्रफुल्लित होते हुए पुलिस अधीक्षक , साइबर सेल तथा बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp