अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के ऋणमोचन घाट पर एक महिला सरयू नदी में स्नान करते समय डूब गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की टीम लापता महिला की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार लहरवा पश्चिम चंपारण की रहने वाली महिला अपने ससुर व दूधमुहें बच्चे के साथ अयोध्या आई थी, जहां ऋणमोचन घाट स्थित सरयू नदी के नहाने लगी, इसी
दौरान वह गहरे पानी में पहुंच गई, जहां वह डूबने लगी, मौके पर हल्ला गोहर मचने पर स्थानीय गोताखोरों ने महिला के ससुर व उसके दुधमुहें बच्चे को सुरक्षित बचा लिया लेकिन महिला राजमाला पत्नी सुजीत कुमार मिश्रा डूब गई, फिलहाल अभी तक महिला का कोई पता नहीं चल सका है, फ़िलहाल जल पुलिस व गोताखोरों की टीम महिला की तलाश कर रहीं है।
अयोध्या से अंकुर पांडेय की रिपोर्ट
CMD News Newspaper & Live News Web Channel