Breaking News
Home / BREAKING NEWS / क्षेत्राधिकारी सदर / यातायात ने यातायात पुलिसकर्मियों के साथ की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश-
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

क्षेत्राधिकारी सदर / यातायात ने यातायात पुलिसकर्मियों के साथ की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश-

 

आज दिनांक 19-01-2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में क्षेत्राधिकारी सदर / यातायात श्री लक्ष्मीकान्त गौतम ने यातायात में लगे पुलिसकर्मियों / होमगार्डस के साथ गोष्ठी की जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.01.2021 से 17.02.2021 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, इस दौरान लोगो को यातायात नियमों के बारे में जागरुक करने के साथ – साथ लोगो के साथ अच्छा व्यवहार करने, सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व ड्यूटी के दौरान अच्छा टर्न आउट रखने के बारे में बताया गया । इसके साथ यह भी निर्देशित किया कि सभी यातायात कर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहे, यदि कोई भी यातायात कर्मी अपने ड्यूटी से अनुपस्थित पाया जायेगा तो उसके विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp