कर्नलगंज/गोंडा। तहसील मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत बरखण्डी नाथ मंदिर के महन्थ सुनीलपुरी पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। बताया गया कि भूमि विवाद में दबंगो द्वारा उन पर हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया।घटना में महन्थ के सिर पर प्रहार किया गया है। गम्भीर अवस्था मे उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज के लिये जिला मुख्यालय गोंडा भेजा गया। मामले में तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। सुनील पुरी वर्तमान में हलधरमऊ पश्चिमी क्षेत्र से जिलापंचायत सदस्य और बरखण्डी नाथ महादेव मन्दिर के महंत हैं। सुनील पुरी महन्थ द्वारा बताया गया कि गांव पिपरी रावत के पास वर्ष 2007 में उन्होंने बैनामे द्वारा जमीन खरीदी थी, जिसमे लगे पेड़ को आज विपक्षी गण काट रहे थे जिससे मना करने पर उन लोगों ने हमारे ऊपर हमला कर दिया। बताया जाता है कि विगत मई माह में सुनील पुरी को फोन पर मारने की धमकी दी गयी थी जिसपर प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी जिसे अभी कुछ दिनों पूर्व हटा दिया गया था।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी के साथ रमेश मिश्रा की रिपोर्ट गोंडा
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
