आगामी पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में अयोध्या में दिनांक 13.11.2020 मनाए जाने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 10.11.2020 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा गोण्डा की जनपद अयोध्या से लगी सीमाओं व ड्यूटी प्वाइंटो का स्थलीय निरीक्षण किया तथा दीपोत्सव कार्यक्रम में लगने वाले पुलिस बल के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात चौकी लकड़मंडी का औचक निरीक्षण किया, वहां पर बने आरक्षी बैरक, भोजनालय व कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री महेंद्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री महावीर सिंह प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज श्री राजेश कुमार सिंह मौजूद व अन्य मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा
ख़बर व विज्ञापन के लिए संपर्क 9198167553
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
