आगामी त्यौहार के मद्देनजर थाना कटरा बाजार कस्बे में पैदल गस्त कर भ्रमण भी किया गया आज दिनांक-07.11.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री महेंद्र कुमार द्वारा थाना कटराबाजार का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, मालखाना, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई व लंबित विवेचनाओ/ प्रार्थना पत्रो का अतिशीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके साथ ही महिला संबंधी अपराधों व गंभीर प्रकृति के मुकदमो, सम्पत्ति /भूमि विवाद के प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को मॉस्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने एवं कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा थाने पर आने वाले आगन्तुको की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा मय पुलिस बल के साथ थाना कटराबाजार कस्बा में आगामी त्यौहार के मद्देनजर पैदल गस्त कर भ्रमण भी किया गया।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा
ख़बर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें
9198167553
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
