
आज दिनांक 29.10.2020 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विशेष किशोर इकाई की गोष्ठी की गयी। जिसमें बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधों में की जा रही कार्यवाहियों व बाल किशोरो के विरूद्ध पंजीकृत अभियोगो की विवेचना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बाल विवाह से सम्बंधित सूचनाओं को गंभीरता से लेने के साथ दोषियों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम व बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने के साथ बच्चों को अपनी अभिरक्षा में लेकर बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही समस्त थानों में लम्बित नाबालिगों की गुमशुदगी व धारा 363 आईपीसी के प्रकरणों में अभियान चलाकर कार्यवाही कर प्रकरणो को निस्तारण करने के भी निर्देश विशेष किशोर इकाई के प्रभारीगण को दिए गए। इसके अतिरिक्त बाल तस्करी जैसे गंभीर प्रकरणों में दोषियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता व किशोर न्याय अधिनियम की सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करने व बाल श्रम के मामलों में गैर सरकारी संस्थाओं की सहायता लेकर बच्चे का बयान आदि की कार्यवाही पूर्ण कर बच्चें को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के सम्बंध में बताया गया।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी व संजय कुमार गोंडा
CMD News Newspaper & Live News Web Channel