बहराइच
दिनांक 05/10/2020

जरवल बहराइच। नगर के पुलिस चौकी में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार नवरात्रि , दुर्गा पूजा , दशहरा , चहल्लुम , अठाइसवी को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई तथा संचालन चौकी इंचार्ज मोहम्मद अफजल खान ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक हर्ष वर्धन सिंह ने कहा कि आगामी त्यौहारों को लोग शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं , सभी लोग अपने घरों में कलश स्थापना कर पूजा करे। करोना जैसी महामारी को देखते हुए जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई हैं। सभी लोगो को गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए अपना अपना त्यौहार मनाये। सावर्जनिक व सामूहिक जगहों पर अनावश्यक भीड़ न करने की अपील लोगो से की । उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझकर प्रेम व सदभाव के साथ त्यौहारो को सकुशल मनाये साथ ही करोना के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करे तथा मास्क व सेनेटाइजर व ग्लब्स का अवश्य करें । सभी लोग परिवार को सुरक्षित रखने के लिए नियमों का पालन जरूर करें। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता , नवनीत कौशल , पवन वर्मा, सौरभ गुप्ता , सचिन अग्रवाल, लवकुश गुप्ता , अभिजीत गुप्ता , संजीव कुमार , धर्मेंद्र , अब्बास मेहँदी , कारी शकील अहमद , जावेद अहमद , आदि लोग मौजूद रहे
संवाददाता सूरज कुमार त्रिवेदी
CMD News Newspaper & Live News Web Channel