अयोध्या से ब्यूरो चीफ सुधीर बंसल की रिपोर्ट
आज दिनांक 17-9-2020को भाजपा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह फैजाबाद में एक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। फैजाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब देवेन्द्र सिंह अपनी कार से लखनऊ से गोरखपुर लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-28 पर रुदौली थाना क्षेत्र में एमएलसी एक चाय की दुकान पर रुके थे। चाय पीने के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे कि तभी एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार से उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र सिंह बिल्कुल अपनी कार के पास पहुंच गए थे तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केजीएमयू लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में देवेन्द्र सिंह का एक पैर और हाथ टूट गया है। उन्हें शरीर के कई अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के तत्काल बाद देवेन्द्र सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
