गोडा : आज दिनांक 28-8-2020को जनपद गोंडा के बहुप्रतीक्षित प्रभु झूलेलाल चौराहा का भूमि पूजन आज सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह एवं पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन ने किया। मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि सिंधी समाज के निवेदन पर नगर के बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा का नाम सिंधी समाज के ईस्ट प्रभु झूलेलाल के नाम पर करने का आग्रह सदर विधायक प्रतीक भूषण ने नगर पालिका परिषद से किया था। जिसे नगर पालिका ने बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से पास किया था। आज भूमि पूजन के पावन अवसर पर प्रभु झूलेलाल की स्मृति के सम्मुख पूरे विधि विधान से सदर विधायक द्वारा पूजा कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रतीक भूषण ने कहा जल और ज्योति प्रभु झूलेलाल के स्मृति चिह्न हैं इस चौराहे में दोनों का समागम होगा। प्रभु झूलेलाल चौराहा पूरे देश के लिए मिसाल होगा। सिंधी समाज देश सेवा के लिए सदैव जागरूक रहा है और रहेगा। विधायक ने चौराहे को आकर्षक बनाने के लिए अपनी ओर से कई सुझाव भी दिए। पूज्य झूलेलाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष जगदीश रायतानी ने सब का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी समाज के मुखिया जयराम दास लधवानी, भाजपा पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी,जगदीश साहनी, मथुरादास लधानी, राजेश रायचंदानी, सभासद प्रकाश आर्य,कैलाश लधवानी, दिनेश ठक्कुर, कैलाश रायतानी, मुकेश धनकानी,प्रकाश आहूजा, राकेश कालानी, केशव ठक्कुर, पूरन खत्री, सतीश चेनानी, मोती राजपाल आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी के साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा
विज्ञापन व खबर के लिए संपर्क करें
8840231790 9198167553
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
