मण्डलायुक्त की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगें क्षेत्रीय व मण्डलीय अधिकारी, आयुक्त
आयुक्त देवीपाटन मण्डल श्री एस0वी0एस0 रंगाराव ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण को देखते हुए सभी क्षेत्रीय व मण्डलीय अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से बाहर न जाने के आदेश दिए हैं।
आयुक्त ने कहा है कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी का संक्रमण काल चल रहा है। इस पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी विभागों की सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि कतिपय अधिकारी बिना किसी सूचना अथवा अवकाश के मुख्यालय से बाहर रहते हैं जिसके कारण उनसे सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा नहीं होे पाती है। इसलिए सभी क्षेत्रीय / मण्डलीय अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगें तथा आदेश का पालन न करने वाले अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
सुनील तिवारी के साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा
विज्ञापन व खबर के लिए सम्पर्क करें
8840231790। 9198167553
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
