ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष बने दिवाकर बाबा
Ashish Singh
22/07/2020
प्रमुख खबरें, बाराबंकी
293 Views
रामसनेहीघाट ,बाराबंकी।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मुख्य उद्देश्यो को ध्यान में रखते हुए व संगठन को मजबूत बनाने तथा शीर्ष नेतृत्व में तहसील इकाई रामसनेहीघाट अध्यक्ष दिवाकर कौशल(बाबा) को बनाये जाने पर लोगो ने उन्हें बधाई दी।
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष दिवाकर कौशल ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसका निर्वाहन कर्तव्यनिष्ठा से करूंगा।
जिलाध्यक्ष को आश्वस्त करना चाहता हूं कि संगठन की मजबूती के लिए तन मन धन हरसम्भव प्रयास करूंगा, उन्होंने कहा कि पत्रकार व संगठन हित के लिए हमेशा कार्य करूंगा।
श्री दिवाकर बाबा ने जहाँ अध्यक्ष बनने के बाद लोगो का मुंह मीठा कराया वही क्षेत्रीय लोगो ने दिवाकर बाबा को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा भोला नाथ मिश्रा अजय तिवारी शिव शंकर तिवारी दिलीप कश्यप पंकज शुक्ला आदि मौजूद रहे।