Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मदरसे का ताला तोडकर पी0ए0 सिस्टम चोरी करने वाला एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

एम0असरार सिद्दीकी।
बहराइच- रूपईडीहा कस्बे मे मालगोदाम रोड स्थित मदरसा दारुल उलूम अनवारिया मे बीती रात चोर कमरे का ताला तोड़कर पी० ए० सिस्टम उठा ले गया। मदरसा के प्रवंधक एवं मौलाना फारुक अहमद ने स्थानीय थाना मे प्रार्थना दिया है।

प्रार्थना पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि सुबह जब मदरसा आकर देखा गया तो गेट व कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। उक्त सामान गायब था। उन्होंने जब कमरा मे लगा सी0सी0टी0वी0 कैमरे में फुटेज को देखने के बाद पता चला कि रात मे 1.34 से 02.17 के बीच चोरी हुई हैं। उस फुटेज के आधार पर रूपईडीहा के नई बस्ती निवासी हासिम पुत्र रहमान अली को ग्रामीणो के सहयोग से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरूद्ध स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 275/2020 धारा 380/411 भादवि0 पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।

About CMD NEWS

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp