लाइट खंभे से शॉर्ट सर्किट गाँव में लगी आग
आधा दर्जन घर जलकर हुए राख
मौके पर पहुची डायल 112 पुलिस
ग्रामीणों ने बोरिंग चलाकर बुझाई आग,लाखों का हुआ नुकसान
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम निधानपुरवा दौलतपुर का मामला
एम0असरार सिद्दीकी

UPबहराइच-आबादी में लाईट खंभे में शाम करीब 5:00 बजे हुई शॉर्ट सर्किट से लगी आग,देखते ही देखते आधा दर्जन घरों को लिया अपने चपेट में।जिससे रामसनेही पुत्र बिंद्रा,मनीराम पुत्र प्रभु,तिलक राम पुत्र मनीराम,बसंत लाल पुत्र बधाई,विशेश्वर पुत्र मायकू,नन्कू पुत्र ज्वाला,देवी प्रसाद पुत्र मैकू लोगों का हुआ लाखों का नुकसान।पीड़तों ने बताया अनाज,कपड़ा बर्तन के साथ घर मे रखा नगदी रुपया भी जल कर हुआ खाक।लोगों ने डायल 112 पुलिस को दी सूचना मदद को पहुंची पुलिस।ग्रामीणों ने बोरिंग चलाकर बुझाई आग किया आग को काबू में।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel