बदायूं, 16 अक्टूबर। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश के जनपदों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का सुरक्षा ऑडिट किया जा रहा है। इसी क्रम में बदायूं जिले के विकासखंड आसफपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय मुसिया नगला और ललुआ नगला का सुरक्षा ऑडिट किया गया।
सुरक्षा ऑडिट टीम में सिविल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह, फायर एक्सपर्ट राजेश कुमार सक्सेना तथा आपदा विशेषज्ञ आकाश बाबू और देवेंद्र कुमार शामिल रहे। टीम ने विद्यालयों के कक्षा-कक्षों, कार्यालयों, विद्युत व्यवस्था, वायरिंग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, एमसीबी, मेन लाइन, जर्जर एवं झूलते तारों तथा ज्वलनशील पदार्थों से जुड़े सुरक्षा पहलुओं की बारीकी से जांच की।
ऑडिट के दौरान विद्यालय परिसर में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस कार्य में ग्रामवासियों के साथ विद्यालय के स्टाफ ने भी सहयोग किया।
विद्यालय के शिक्षकों ने सर्वोच्च न्यायालय की पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इस प्रक्रिया से विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
इस दौरान विद्यालय स्टाफ से विनोद कुमार गंगवार, विवेक कुमार, सीमा रानी, अर्चना, विश्राम सिंह, अर्चना कुमारी, राजू शर्मा, मीना देवी, नेहा सिंह, सुनीता शर्मा, रश्मि, अनिल कुमार शर्मा, राजबाला, मंजूषा, गुड्डो देवी और लवी कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बदायूं से हरि शरण शर्मा, ब्यूरो चीफ | CMD NEWS
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
