Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा: नवरात्रि पर पुलिस की सौगात, 55.22 लाख रुपये के 251 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा: नवरात्रि पर पुलिस की सौगात, 55.22 लाख रुपये के 251 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

गोंडा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गोंडा पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत दी है। पुलिस और सर्विलांस टीम के संयुक्त अभियान में विभिन्न कंपनियों के 251 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 55 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है। गुरुवार को पुलिस ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाया गया। इसके तहत सर्विलांस टीम ने संबंधित थानों के साथ समन्वय स्थापित कर सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की लगातार निगरानी की। तकनीकी सहायता से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन तलाशे गए।

इन थाना क्षेत्रों से बरामद हुए मोबाइल

बरामद मोबाइलों में कोतवाली नगर से 55, कोतवाली देहात से 3, खरगूपुर से 10, इटियाथोक से 13, नवाबगंज से 10, वजीरगंज से 10, तरबगंज से 10, उमरी बेगमगंज से 10, करनैलगंज से 7, कटरा बाजार से 6, परसपुर से 6, मनकापुर से 5, छपिया से 4, खोड़ारे से 16 और मोतीगंज से 6 मोबाइल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त नोडल टीम ने 53 अन्य मोबाइल बरामद किए। इस प्रकार कुल 251 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस टीम की मेहनत लाई रंग

इस अभियान में निरीक्षक आशुतोष सिंह, प्रभारी स्वाट टीम, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, प्रभारी सर्विलांस, हेड कांस्टेबल हृदय नारायण दीक्षित, रवि यादव, अमित पाठक, रणधीर सिंह, कांस्टेबल अमितेश सिंह, अंशुमान पांडेय, पंकज कुमार, अभय प्रताप सिंह, मनीष कुशवाहा, अनमोल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।

पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने की शिकायत करने वाले लोगों को राहत मिली है। नवरात्रि के अवसर पर मोबाइल वापस मिलने से लोगों ने खुशी जाहिर की।

रिपोर्ट: निशा फातिमा | CMD NEWS

About cmdnews

Check Also

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच बस्ती आने का प्रस्ताव,

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती  पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने बागेश्वर …

Leave a Reply

WhatsApp