Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बस्ती: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं का आंदोलन, दुबौलिया CHC पर सौंपा ज्ञापन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बस्ती: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं का आंदोलन, दुबौलिया CHC पर सौंपा ज्ञापन

बस्ती। मानदेय और प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसी क्रम में दुबौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की घोषणा की है।

ऑल इंडिया आशा अधिकार मंच के मुताबिक, मुख्यमंत्री की ओर से अन्य विभागों के कर्मचारियों के मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी, लेकिन आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं की मानदेय राशि में वृद्धि नहीं की गई। इसी को लेकर संगठन ने नाराजगी जताते हुए आंदोलन का निर्णय लिया है।

संगठन की घोषणा के अनुसार, 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। संगठन का कहना है कि सरकार से वार्ता और मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को भी सूचना दी गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मंजू सिंह, शशि सिंह, ब्लॉक महामंत्री सुनीता चौधरी, ममता पांडेय, मोनू शुक्ला, सिंधू पांडेय, कुशलावती, प्रमिला, पुष्पा शर्मा, मीरा तिवारी, कांती चौबे, सुनीता देवी और शोभा सहित करीब 50 आशा एवं संगिनी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट: अवनीश कुमार मिश्रा | CMD NEWS

About cmdnews

Check Also

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच बस्ती आने का प्रस्ताव,

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती  पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने बागेश्वर …

Leave a Reply

WhatsApp