रिपोर्ट: सुनील कुमार तिवारी | CMD NEWS
गोंडा। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के हड़हवा गांव में करीब चार दर्जन हरे सागौन के पेड़ों की करीब चार दिन पहले कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। पेड़ों की कटाई से संबंधित वीडियो भी सामने आया है। मामला मनकापुर वन रेंज से संबंधित बताया जा रहा है। आरोप है कि क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे पुलिस और वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों के अनुसार, शिकायत किए जाने पर कभी पुलिस तो कभी वन विभाग की जिम्मेदारी बताई जाती है।
वहीं, पत्रकार सुनील कुमार तिवारी द्वारा पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चौकी प्रभारी को 15 हजार रुपये दिए जाने और 50-60 पेड़ काटे जाने की बात कही हालांकि रुपये दिए जाने के आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में इस दावे की सत्यता जांच का विषय है।
अब देखना होगा कि मनकापुर वन रेंज और संबंधित पुलिस अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं। फिलहाल, पेड़ों की कटाई और कथित लेनदेन के आरोपों की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
