Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बदायूं: त्योहारों को लेकर डीएम और एसएसपी सड़क पर उतरे, प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बदायूं: त्योहारों को लेकर डीएम और एसएसपी सड़क पर उतरे, प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

 

बदायूं, 16 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि, दशहरा और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने शहर के व्यस्ततम एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों, सिटी मॉल, नेहरू चौक, सर्राफा बाजार, गांधी ग्राउंड और छह सड़का सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, नियमित गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सभी से नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली के पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिन्द जाधव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं सिविल लाइंस सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बदायूं से हरि शरण शर्मा, ब्यूरो चीफ | CMD NEWS

About cmdnews

Check Also

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच बस्ती आने का प्रस्ताव,

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती  पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने बागेश्वर …

Leave a Reply

WhatsApp