रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला का सुरक्षा व्यवस्था का निरिक्षण
आज दिनांक 14.08.2024 को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला का 42 वीं वाहिनी स.सी.बल बहराइच के सीमा क्षेत्र में 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का निरिक्षण किया। एस.पी. ने एस.एस.बी. के साथ सीमा पर गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।

स्वंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एस.एस.बी. के साथ नोमेंस लैंड का निरिक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को देखा तथा पैदल मार्च कर सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा बिन्दुओं पर चर्चा की इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सीमा पर गश्त तेज करने का निर्देश दिया तथा संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर उसकी सम्यक रूप से जाँच परताल करने के भी आदेश दिए इस दौरान 42वीं वाहिनी एस.एस.बी. के अधिकारी उप कमांडेंट (प्रचालन) दिलीप कुमार, पुलिस के अधिकारी एवं काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel