रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

अयोध्या – गोसाईगंज विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
11/8/2024 अयोध्या – जनपद अयोध्या थाना हैदरगंज क्षेत्र के पछियाना गांव निवासी दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनात रहे मृतक प्रभु नाथ मिश्रा की मौत की खबर पाकर गोसाईगंज विधायक अभय सिंह गांव में पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया । साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया । वहीं क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर शशांक की विद्युत करंट की चपेट में आने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज पर मौत होने की जानकारी होने पर विधायक श्री सिंह परिजनों से मुलाकात किया । इस दौरान मृतक किशोर की मां साधना ने सीएचसी के चिकित्सक पर समय से इलाज न करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग विधायक से किया । इस दौरान संजय सिंह राजू नीरज सिंह भरत वर्मा शिवकुमार पाठक उपेंद्र दुबे रिजवान हैदर अजय यादव सैफ राकेश दुबे आदर्श सिंह मनीष तिवारी अखिलेश उपाध्याय सहित लोग उपस्थित रहे ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel