रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

अयोध्या – श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति बाबा बाजार के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न, सदस्यों का हुआ मनोनयन
10/8/2024 अयोध्या – तहसील रुदौली के विकास खंड मवई की ग्राम पंचायत भवानीपुर के मध्य स्थित बाबा बाजार चौराहा के कृष्णापुरम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम का श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति बाबा बाजार के द्वारा जन सहयोग के माध्यम से किया जाएगा ,इस संबंध में कल दिनांक 9 अगस्त 2024 को समिति के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, समर्थकों की एक आवश्यक बैठक राजकुमार श्रीवास्तव के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियो तथा सम्मानित सदस्यों का मनोनयन किया गया, जो निम्नवत है,अध्यक्ष नेम कुमार कौशल, प्रबंधक रमेश कुमार कौशल/ स्वामीनाथ कौशल, कोषाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, संरक्षक विनोद कुमार कौशल, सहित 21 सम्मानित सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया, मनोनीत सदस्यों में क्रमशः बिहारी लाल मौर्या, राजा टेलर,अमित मिश्रा, नीरज यादव, दुर्गेश यादव, चंद्र प्रकाश कौशल ,सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, रामकुमार कौशल, रोहित कौशल, शिव कपूर कौशल आदि सदस्य शामिल हैं,एक प्रश्न के उत्तर में नेमकुमार कौशल, रामपल्तन तिवारी,तथा राजकुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया आगामी 25 अगस्त २०२४ से 29 अगस्त तक पांच दिवसीय आदर्श राशेश्वरी श्रीकृष्ण लीला मंडल मथुरा वृंदावन के प्रतिभावान, विवेकवान छोटे-बड़े कुशल कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण राधा मैया के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की अनेकानेक लीलाओं का मंचन किया जाएगा, 30 अगस्त 2024 को दिन में पूर्णाहुति तथा रात में विराट जवाबी कीर्तन का आयोजन होगा,तथा 31 अगस्त 2024 को बालभोज ,कन्याभोज के उपरांत सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रोचार के साथ विद्वान पंडितों द्वारा किया जाएगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel