रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

डीएम एवं कप्तान ने म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र का किया, आकस्मिक निरीक्षण गंदगी को लेकर जताई नाराजगी

बदायूं 08/08/2024 स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर डीएम एवं कप्तान ने किया, निरीक्षण। डीएम बदायूं एवं कप्तान डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां फ्रिजर के पास गंदगी मिली, इसके साथ ही प्रसव केंद्र में पहुंचकर देखा जहां बाथरूम में भी गंदगी थी। जिसको लेकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए 2 दिन के अंदर व्यवस्था ठीक करने को कहा। जिसके साथ वही मरीजों से भी बातचीत की, मरीजो से कहा कि अगर बुखार आए। तो दवा लेने का इंतजार ना करें उससे पहले जांच करवाए, जिसके बाद दबा लें साथ ही प्रसव केन्द्र दवा कक्ष लैव के अलावा दस्तावेज तथा मरीजो से दवा मिलने के वारे में मरीजो से पूछताक्ष की साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel