रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

संयुक्त गश्त के दौरान एसएसबी 42वीं वाहिनी ने दो अभियुक्त सहित बरामद किया 140 ग्राम स्मैक
दिनांक 23.07.2024 को समय लगभग 23:05 बजे 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-। के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में सीमा चौकी रुपैडिहा के कार्मिको तथा उ.प्र. पुलिस रुपैडिहा के साथ एक संयुक्त गश्त निकाली गयी। गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 651/02 से 250 मीटर भारतीय क्षेत्र मे रुपैडिहा में दो युवक आते हुए देखे गये जब उन दो युवकों की नजर गस्त दल पर पड़ी तो वे भागने लगे उन्हें भागते हुये देखकर पुलिस व एस.एस.बी. बलकर्मियों के द्वारा दौड़कर उन युवकों को घेरकर पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता तथा भागने का कारण पुछा गया तो एक व्यक्ति ने अपना नाम जियाउल हक उर्फ भूरे पुत्र- हसरत अली उम्र- 40 वर्ष, निवास- मुकाम दा. निबिया हुसैनपुर, थाना- रिसिया जनपद-बहराइच बताया तथा दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम सिराज पुत्र करमचन्द उम्र करीब 28 वर्ष निवासी सलारगंज निकट पानी टंकी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच बताया तथा दोनों ने बताया की हम लोगों के पास स्मैक है जिनको नेपाल बेचने जा रहे थे पकडे जाने के डर से भाग रहे थेे। पकडे गए दोनों व्यक्तियों की बासुकी नन्दन पाण्डेय, सहायक कमांडेंट समवाय प्रभारी रुपैडिहा के समक्ष जमा तलाशी ली गयी तो जियाउल हक के पास 75 ग्राम तथा सिराज के पास 65 ग्राम कुल 140 ग्राम स्मैक बारामत हुआ। बरामद 140 ग्राम स्मैक साथ अभियुक्तों को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रूपैडीहा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया। गश्त दल में एसएसबी के नि.सा.-कुमार ऋतुराज, सहा.उप निरीक्षक बिप्लब कुमार घोष, मु.आ.सा.- मोहित कुमार, संदीप कुमार सिंह, आ.सा- दिनेश कुमार, विश्वजीत कुमार, मंदा चकमा तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक-राम गोविन्द वर्मा, विजय कुमार, मु.आ.सा.-देवेन्द्र यादव , आ.सा- निरुपम दुबे, जयचंद गोंड,भीष्म यादव कुल 13 कार्मिक शामिल रहे।

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-। के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है जिसमे हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए सीमा पर 24 घंटे तत्पर हैं साथ ही इस अभियान में आम जनमानस से सहयोग की अपील की।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel