रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

डीएम ने अधिकारियों संग किया प्रभावित ग्रामों का दौरा

बदायूँ 19 /07/2024 जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ तहसील सहसवान के ग्राम भमरौलिया, वीरसहाय नगला, नगला बरन, तौफी नगला, खागी नगला का निरीक्षण किया। डीएम ने वहां ग्रामवासियों से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ है, ग्रामवासियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों के साथ गंगा महाबा तटबंध का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी जनहानि व पशु हानि नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ वीरसहाय नगला मजरे में सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए बाढ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से कराए गए कार्यों में स्पर आदि का कार्य कराए गये है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामवासियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी शासन व प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने उप जिलाधिकारी सहसवान से कहा कि वह प्रभावित क्षेत्र का समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय से कराना सुनिश्चित करें।
उप जिलाधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सहसवान क्षेत्र में बाढ़ चौकियां क्रियाशील है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। ग्राम वासियों को विभिन्न अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड उमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel