रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – नम आंखों से कर्बला में सुपुर्द ए ख़ाक किए गए तजिए
17/7/2024 अयोध्या – पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और 72 साथियों की कर्बला की जंग में दी गई अजीम कुर्बानी की याद में मोहर्रम का पर्व मनाया जाता है, मोहर्रम की दसवीं तारीख को ताजिया जुलूस निकाला गया, ब्लॉक मवई अंतर्गत ग्राम नेवरा में बुधवार को अकीदत व एहतराम के साथ मोहर्रम का पर्व मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मवई थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी व उनके पुलिस कर्मी जगह-जगह मुस्तैद दिखे। सभी चौक से ताजिया उठने के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत को याद करके नौहा ख्वानी और मर्सिया पढ़ते नजर आए, आंखे नम,चेहरे पर गम साफ दिखाई दे रहा था। ताजिया उठने के बाद अपने पारंपरिक रास्ते से होते हुए ताजिया कर्बला पहुंचे, जहां लोगों ने फातिहा पढ़ा,और कर्बला पहुंचकर उन्हें सुपुर्दे खाक किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात अली खां, पूर्व प्रधान कदीर खां, समाजसेवी दानिश हुसैन, इजलाल खां,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि इशरत अली, इसराइल खां, लियाकत अंसारी,अय्यूब अंसारी, मुश्ताक अंसारी, लियाकत अंसारी, उस्मान गनी अंसारी, इसराक खां, कय्यूम अंसारी,सुलेमान अंसारी, यासीर अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel