रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

59वी वाहिनी SSB नानपारा के अधीनस्थ समवाय बलाईगाँव के द्वारा भारत नेपाल सीमा पर गश्ती के दौरान 1.275 ग्राम चरस, आल्टो गाड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

भारत-नेपाल सीमा पर 59वी वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट कैलाश रमोला के नेतृत्व में एसएसबी के कार्मिकों द्वारा लगातार स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर सुरक्षा तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहें है इसी क्रम में दिनांक 25.06.2024 को एसएसबी बलाईगाँव और मोतीपुर पुलिस की संयुक्त गश्ती दल शाम के समय गाँव बस्थानवा से बलाईगाँव की तरह जा रहें सड़क के मोड़ पर गाड़ियों की तलाशी लें रही थी तभी कंपनी इंचार्ज को आसुचना मिली की एक सफेद रंग की आल्टो गाड़ी लौकाही बाजार से कुछ अवैध सामान की खरीद कर बलाईगांव जा रहा है इस सूचना को गश्ती दल को साझा किया गया और मोड़ के पास घेराबंदी कर आने जाने वाली गाड़ी की सघन जाँच शुरू किया गया तभी एक आल्टो तेजी से मोड़ के पास आकर मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन जवानों द्वारा गाड़ी को रोक लिया गया तथा नाम पूछने पर संतोष चौधरी पिता-विश्राम थारू गाँव-अचकवा बताया। इसी दौरान गाड़ी जाँच करने पर कुछ कपड़े और प्लास्टिक की एक थैली बरामद हुआ जिसमें काले रंग की चरस जैसी नशीला पदार्थ प्रतीत हो रहा था। इसके बाद गश्ती दल में शामिल डॉग स्काउड से जाँच कराने पर भी नशे का सामान होने की बात पुष्टि हुई। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि उसके पास चरस है तथा लौकाही में एक व्यक्ति से लिया हूँ

इसे बेचकर ही मैं अपना जीवनयापन करता हूँ साथ ही बताया कि इस कारोबार में मेरे ही अचकवा गाँव के शोहराब खान तथा उसका बेटा आरिफ शामिल है। मैं अलग- अलग माध्यम से चरस और स्मैक खरीद करता हूँ और अच्छी पकड़ होने के नाते यें लोग नेपाल से खरीददार बुलाते है और बेचते है पुलिस के अनुसार उक्त बयान के आधार पर आगे की जाँच की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत संतोष चौधरी तथा उसकी गाड़ी से बरामद 1275 ग्राम चरस, आल्टो गाड़ी सहित जब्ती कर मोतीपुर पुलिस में एफआईआर दर्ज की गयी है जिसे आगे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा । एसएसबी के अनुसार सीमाक्षेत्र में नशे से बचने के लिए लगातार जनजागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है आगे भी इस अपराध से जुड़े लोगों पर लगातार कारवाई की जाएगी ।
गश्ती दल में एसएसबी बलाईगांव के इंस्पेक्टर विपिन कुमार, मुख्य आरक्षी जाधव दीपक, नयन मणि दास, आरक्षी मारुती पाटिल, योगेश कुमार तथा पुलिस दल के उपनिरीक्षक अश्विनी पाण्डेय, आरक्षी ललित कुमार आदि थे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel