रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

एसएसबी 42वीं वाहिनी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ नशा मुक्त भारत अभियान का किया गया आयोजन।

आज दिनांक 05.06.2024 को 42वी वाहिनी मुख्यालय व सभी समवाय/ सीमा चौकियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी दौरान मुख्य रूप से इमीग्रेशन चेक पोस्ट रुपईडीहा के प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत, के द्वारा इस आयोजन के उपलक्ष में सभी बल कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे अवगत कराते हुए उन्हें बताया गया। कि पर्यावरण की सुरक्षा और इसके संरक्षण के प्रति लोगो में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है पेड़ पौधे, जंगल ये सभी मिलकर हमारे लिए ऑक्सीजन का निर्माण करते है। हमारे खान पान, पानी, दवाईयां, ग्रह उपयोगी, वस्तुएं तथा अन्य जीवन व्यापान के सभी तत्व हमे हमारे पर्यावरण से ही प्राप्त होते है इसीलिए इसकी सुरक्षा करना और इसको बढ़ावा देना हमारा भी कर्तव्य है।

पर्यावरण के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। इसीलिए पर्यावरण के संरक्षण हेतु हमे ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना, जैविक तथा अजैविक कचरे का सही से निस्तारण करना, लगाए गए पौधो की देखभाल करना, प्रदूषण को न फैलाना, जीव जंतु की सुरक्षा करना आदि शामिल है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को लोगो के बीच फैलाना हम सब का कर्तव्य हैै। तत्पश्चात सभी बल कार्मिकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण और अपने मित्रों, परिवार, समाज में इसके प्रचार प्रसार हेतु शपथ ग्रहण की गई। साथ ही साथ समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई और नशे से दूर होने के लिए बताया गया। इस मौके पर उमाशंकर वैश्य, चेयरमैन रुपईडीहा, बी.एस सिसोदिया,चेयरमैन इमीग्रेशन चेक पोस्ट रुपईडीहा, दिलीप कुमार,उप कमांडेंट, विधान चकमा, सहायक कमांडेंट, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, पुलिस थाना रूपईडीहा के साथ वाहिनी के कार्मिको एवं कार्मिकों के परिवारजन तथा बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel