रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – नायब तहसीलदार रिशु जैन ने रुदौली विधान सभा क्षेत्र के आधा दर्जन ग्राम पंचायत के मतदय स्थलो का किया निरीक्षण
अयोध्या 1 मई – आगामी लोक सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते कल दिनांक 1मई 2024 को नायब तहसीलदार मवई रिषु जैन ने बुधवार को ग्राम मवई, बरौली,शेरपुर नेवाजपुर, होलूपुर , नेवरा,रजनपुर,कुंडरा नेवरा,बघेड़ी,संडवा आदि गांव पहुंच कर प्रत्येक मतदान बूथों का भौतिक सत्यापन किया। नायब तहसीलदार रिषु जैन ने मतदान केंद्र पर पानी, बिजली, शौचालय ,दिव्यांग शौचालय, लाइट की व्यवस्था,खिड़की दरवाजा आदि आवश्यक /आवश्यकताओं का जायजा लिया। उन्होंने किस पोलिंग स्टेशन पर कितने बूथ बनने हैं उनमें कितने मतदाता मतदान करेंगे तथा मतदाताओं को मतदान के दिन धूप और गर्मी से राहत देने आदि समस्याओं के बारे में उपस्थित मातहतों से विधवत विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इस अवसर पर हल्का लेखपाल सत्यनारायण पाठक, प्रधान प्रतिनिधि अवसाफ खाँ,अध्यापक ओम प्रकाश यादव,के अलावा ग्रामीण जन मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel