रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – मवई थानाध्यक्ष ने होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण
अयोध्या 18 मार्च – मवई पुलिस ने आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के प्रयास में जुटी हुई है। सोमवार को थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया।थानाध्यक्ष ने बादे का पुरवा,नरौली, करौंदी,बटय्या,वजीराबाद आदि गांव में पहुंच कर होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया।थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने लोगों को बताया कि पूर्व में निर्धारित स्थलों पर ही होलिका दहन सम्पन्न किया जाए। कोई नई परम्परा न कायम की जाय। कोई विवादित स्थल पर होलिका दहन न किया जाय।कोई ऐसा कार्य न होने पाये जिससे किसी की भावना आहत हो। इस अवसर पर सिपाही राम आश्रय यादव, आशिक अली आदि उपस्थित थे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel